Ticker

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिये

 जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिये



उज्जैन 16 मार्च। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज जनसुनवाई में आये आवेदकों की शिकायतों की सुनवाई की तथा उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने आवेदक जयरामसिंह और अहिल्याबाई द्वारा प्रस्तुत किये गये आवेदन, जिसमें देवास रोड की राधा कॉलोनी में उनके द्वारा रजिस्ट्री से क्रय किये गये भूखण्ड किसी अन्य को बेच देने की शिकायत की जांच उपायुक्त सहकारिता को करने के निर्देश दिये हैं। जनसुनवाई में एडीएम श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्री अंकित अस्थाना एवं एसडीएम श्री जगदीश मेहरा, श्री संजीव साहू ने भी आमजन की शिकायतों को सुना।


जनसुनवाई में ग्राम मेरखेड़ा के श्री बद्रीलाल ने बताया कि उनकी फसल कतिपय व्यक्ति द्वारा नष्ट कर दी गई है। इसका मुआवजा उन्हें दिलवाया जाये। इसी तरह तराना की श्रीमती सुधा जाव ने आवेदन दिया कि उनके पति तराना के चिकित्सालय में कार्य करते थे, किन्तु उनकी मृत्यु के बाद न तो उन्हें पेंशन मिली है न ही किसी तरह की आर्थिक सहायता। इस सम्बन्ध में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। उज्जैन निवासी श्रीमती लताबाई ने आवेदन दिया कि उनके बेटे को जबरन शराब कांड में फंसाया गया है एवं एक्टिवा जप्त की गई है। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित पुलिस अधिकारी को जांच के लिये कहा गया है। नानाखेड़ा निवासी श्री जगदीश ने बिजली का बिल अधिक आने की शिकायत की। ब्रजराजखेड़ी निवासी कैलाश ने आबादी में कतिपय व्यक्ति द्वारा रास्ता रोकने की शिकायत की। इसी तरह उज्जैन निवासी कु.कोमल खीची द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी किये गये चेक में नाम की त्रुटि होने की शिकायत की। कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में महिला एवं बाल विकास अधिकारी को तुरन्त त्रुटि दूर करते हुए नया चेक जारी करने के निर्देश दिये हैं।


क्रमांक 0875     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ