Ticker

6/recent/ticker-posts

उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया,कारण बताओ सूचना पत्र जारी

 उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया,कारण बताओ सूचना पत्र जारी 



        उज्जैन 22 मार्च।  अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद,, श्री मोहन मारू, जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला उज्जैन, श्री ओपी गुप्ता, उपायुक्त सहकारिता, श्री विशेष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आज  उपार्जन केन्द्र कायथा तराना का औचक निरीक्षण किया गया।


 निरीक्षण दौरान समिति प्रबंधक द्वारा गेहूॅ  खरीदी की कोई तैयारी नही किया जाना पाया गया। समिति प्रबंधक द्वारा नरवाई वाले खेत में बारदाना उतारा जाना पाया गया। समिति प्रबंधक द्वारा टेन्ट, छाया, पानी इत्यादी कोई व्यवस्था नही करना पाई गई। 


समिति प्रबंधक मोहन सिसोदिया द्वारा उपार्जन की समस्त तैयारी के निर्देश के उपरांत भी लापरवाही पूर्वक कार्य करते हुयें उपार्जन की तैयारी नही करने तथा उपार्जन केन्द्र से संबंधित जिम्मेदार अधिकारी श्री दिनेश यादव बा्रंच मेनेजर, श्री संतोष सिमोलिया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तराना, श्री संतोष साकलिया सहकारिता निरीक्षक द्वारा भी उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण नही करने एवं आवश्यक तैयारी नही करवाने के कारण अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी उपार्जन द्वारा सभी को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश द्वारा दिये गये है।


 सभी समस्त उपार्जन केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि उपार्जन की आवश्यक तैयारियाॅ तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अगर निरीक्षण दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था पाई जाती है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ