अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सांसद श्री फिरोजिया की उपस्थिति में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
उज्जैन 08 मार्च। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल ने बताया कि सर्वव्यापी महामारी कोविड-19 के दौरान महिलाओं ने विभिन्न भूमिकाओं में कोविड को मात देने के लिये व्यापक रूप से शासन को सहयोग प्रदान किया है। सोमवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सहयोग को सम्मानित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी एवं कर्मचारी हेतु मातृ एवं शिशु चिकित्सालय चरक भवन पर महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
महिला स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सांसद श्री अनिल फिरोजिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरूष की सफलता के पीछे किसी न किसी रूप में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके लिये विभाग के सभी योद्धाओं को धन्यवाद।
स्वास्थ्य शिविर शुभारंभ के अवसर पर श्री राजेश बोराणा, सिविल सर्जन डॉ.पी.एन.वर्मा, डॉ.अनिता भिलवार, डॉ.जी.एस.धवन, डॉ.संगीता पलसानिया, सुश्री शोभा चौहान, सुश्री परविन्दर बग्गा, श्री दिलीप वसुनिया सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण एवं संचालन एवं सीएमएचओ डॉ.महावीर खंडेलवाल द्वारा किया गया। आभार सिविल सर्जन डॉ.पी.एन.वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
महिला स्वास्थ्य शिविर में शाासकीय विभागों में कार्यरत समस्त महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जांच की जायेगी। जांच उपरांत एनीमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटिज, सरवाईकल, ब्रेस्ट, ओरल कैंसर तथा रजोनिवृत्ति से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उपचार हेतु चिन्हांकित किया जायेगा।
क्रमांक 0775 उज्जैनिया/जोशी



0 टिप्पणियाँ