Ticker

6/recent/ticker-posts

गेंहूँ खरीदी की तिथि आगे बढ़ी , तारीख की घोषणा बाद में होगी

 गेंहूँ खरीदी की तिथि आगे बढ़ी , तारीख की  घोषणा बाद में होगी 



ज्जैन 20 मार्च । गेहूं ,चना, मसूर, सरसों की खरीदी शासन निर्देशानुसार 22 मार्च 2021 सोमवार से की जाना थी । किन्तु  वर्षा आंधी तूफान जैसीअपरिहार्य  स्थितियों के कारण शासन द्वारा  गेहूं, चना, मसूर, सरसों की खरीदी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। किस तिथि से खरीदी होगी इसकी जानकारी पृथक से सभी किसान भाइयों को दी जाएगी । जिन किसान भाइयों को 22 मार्च या 23 मार्च के एसएमएस प्राप्त हो चुके हैं उनको पुनः   नवीन तारीख का एस एम एस   प्राप्त होगा। 


सभी किसान भाइयों को सूचित किया गया  है कि  गेहूं चना मसूर सरसों की खरीदी की   संसोधित नवीन तारीख तय होने पर  और उनको पुनः आगामी तिथि का एसएमएस प्राप्त होने पर ही वे अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पर पंहुचे। यह जानकारी जिला आपूर्ति नियंत्रक  श्री एम एल मारू ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ