उज्जैन जिले की 10 तहसीलों के समस्त ग्रामीण पटवारी हलके के ग्राम आबादी क्षेत्र भू-सर्वेक्षण के अधीन अधिसूचित
उज्जैन 07 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी श्री आशीष सिंह ने मप्र भू-राजस्व संहिता नियम-2020 के उपबंधों के अनुसरण में उज्जैन जिले की 10 तहसीलों (खाचरौद, महिदपुर, घट्टिया, तराना, उज्जैन, बड़नगर, नागदा, झारड़ा, माकड़ोन, कोठी महल) के समस्त ग्रामीण ग्राम के समस्त पटवारी हलके की ग्राम आबादी के क्षेत्र को भू-सर्वेक्षण के अधीन लेते हुए भू-सर्वेक्षण के अधीन अधिसूचित करने की सूचना जारी की गई है। भू-सर्वेक्षण के दौरान नवीन अधिकार अभिलेख तैयार किया जायेगा, जिसमें समस्त खातेदारों के नाम, उनके अंश, दायित्व तथा सुखाचार अधिकार अभिलेखित किये जायेंगे तथा ग्रामों के लिये निस्तार पत्रक तथा वाजिब उल अर्ज भी तैयार किया जायेगा। उक्त सर्वेक्षण से जो व्यक्ति प्रभावित हो सकते हैं, उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे उक्त सर्वेक्षण संक्रियाओं के दौरान अपने क्षेत्र में उपस्थित रहें तथा अभिनियोजित कर्मचारियों को सहयोग करें तथा भूमि में उनके स्वत्व सीमाओं, अंशों, दायित्वों और अधिकारों को उपलब्ध करायें। यह कार्य समस्त कृषकों के हित में होगा।
क्रमांक 1163 एचएस शर्मा/जोशी

0 टिप्पणियाँ