Ticker

6/recent/ticker-posts

तहसीलों में ऑक्सीजन बेड बढ़ाये जायें, आईसीसीयू में भर्ती की स्थिति में ही पेशेंट को उज्जैन रैफर किया जाये, जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक हुई

 तहसीलों में ऑक्सीजन बेड बढ़ाये जायें, आईसीसीयू में भर्ती की स्थिति में ही पेशेंट को उज्जैन रैफर किया जाये, जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक हुई





      उज्जैन 22 अप्रैल। जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक आज कोविड प्रभारी मंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में आयोजित की गई। बैठक में उज्जैन शहर एवं उज्जैन जिले के अन्य तहसील स्तरीय सिविल अस्पतालों में उपलब्ध कोविड बेड की समीक्षा की गई तथा निर्णय लिया गया कि प्रत्येक तहसील में कोविड पॉजीटिव मरीजों का उपचार तहसील स्तर पर ही संभव हो, इसके लिये यथासंभव ऑक्सीजन बेड बढ़ाये जायें। आईसीयू में भर्ती की स्थिति वाले पेशेंट ही उज्जैन रैफर किये जायें, जिससे कि नगर के अस्पतालों पर दबाव कम हो सके। इस सम्बन्ध में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिये हर स्तर से प्रयास करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री महेश परमार, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, एडीएम श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्री अंकित अस्थाना, यूडीए सीईओ श्री एसएस रावत, एसडीएम श्री गोविन्द दुबे, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला मौजूद थे।


      बैठक में निम्नानुसार चर्चा हुई एवं प्रमुख निर्णय लिये गये :-


·           वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी तहसीलों के विधायक एवं एसडीएम बैठक में शामिल हुए तथा उन्होंने अपनी-अपनी तहसीलों में की गई व्यवस्थाओं एवं आवश्यक संसाधनों के बारे में जानकारी प्रदान की।


·           सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देशित किया गया कि वे होम क्वारेंटाईन में रहने वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध करायें एवं लक्षण आने पर अधिक से अधिक व्यक्तियों की जांच करवाई जाये।


·           सभी तहसीलों में ऑक्सीजन बेड बढ़ाये जाने के लिये कहा गया है। निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों में भी सुविधाएं विकसित करने के लिये आवश्यक अनुमतियां शीघ्र जारी करने के निर्देश दिये गये।


·           सभी तहसील स्तरीय चिकित्सालयों में कोविड वार्डों में विशेष सावधानी बरतने के लिये कहा गया है, जिससे कि स्वास्थ्यकर्मी एवं चिकित्सक संक्रमित न हो।


·           खाचरौद के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन लाईन डालने की कार्यवाही करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये हैं।


·           सभी तहसीलों एवं जिला स्तर पर जिले के कोरोना पेशेंट्स को प्राथमिकता से उपचार मिले, यह सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है।


·           कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण का कार्य बड़े पैमाने पर करने एवं एक मई से 18 वर्ष के युवकों के टीकाकरण अभियान को व्यापक रूप से प्रचार करते हुए टीकाकरण करने के लिये कहा गया है।


·           उज्जैन शहर में उपलब्ध शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में कोविड ऑक्सीजन बेड एवं आईसीयू बेड की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिये गये कि निजी चिकित्सालयों में ऑक्सीजन बेड की संख्या और बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया जाये।


·           कोरोना की जांच करने के लिये मोबाइल एम्बुलेंस युनिट प्रारम्भ करने के लिये कहा गया है।


                                                             एचएस शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ