SK NEWS उज्जैन। कोरोना कर्फ्यू के चलते बीते 50 दिनों से बंद कृषि उपज मंडी सोमवार से खुल जाएगी। इसकी तैयारी भी कर ली गई है।अब तक करीब 350 किसानों ने उपज बिक्री हेतु समिति को आनलाइन पंजीयन करवाया है। इनमें से 200 किसानों को मंडी नीलामी में उपज बिक्री हेतु एसएमएस जारी किए जा रहे हैं। समिति द्वारा बुलवाई गई किसानों की ट्रालियों को प्रवेश मिलेगा। इस तरह क्रमानुसार निरंतर एसएमएस के माध्यम से कृषि उपज बुलवाकर नीलामी कार्य जारी रहेगा। नीलामी समय सुबह 10 से 12.30 बजे तक का निर्धारित किया है।
मंडी सचिव ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर सोमवार से मंडी संचालन शुरू किया जा रहा है पहले दिन 100-100 ट्रालियां गेहूं व सोयाबीन की नीलामी की जाएगी । चने व अन्य जिंसों की 50 ट्रालियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को एसएमएस जारी किए जा रहे हैं। कोरोना गाइड के अनुसार मंडी के मुख्य गेट से ट्रालियां प्रवेश करेंगी। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। नीलामी स्थल पर किसान, व्यापारी, हम्माल मास्क लगाकर रहेंगे। शनिवार को मंडी प्रागण को सैनिटाइज किया गया।

0 टिप्पणियाँ