चरक, माधवनगर हॉस्पिटल , आर डी गार्डी व अमलतास से आज कुल 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो कर घर गए
उज्जैन 09 मई । कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर एवं पूर्ण स्वस्थ होकर आज विभिन्न शासकीय व अधिग्रहित अस्पताल से कुल 58 मरीज डिस्चार्ज होकर घर गए हैं । इनमें से चरक से 08 ,माधवनगर से 09 , आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज से 10 मरीज तथा अमलतास से 31 इस तरह कुल 58 मरीज स्वस्थ्य हो कर घर गए है । अपर कलेक्टर श्री एस एस रावत ने यह जानकारी दी ।

0 टिप्पणियाँ