माधव नगर की अच्छी व्यवस्थाओं से जान बची
उज्जैन 9 मई । माधवनगर हॉस्पिटल में उच्च कोटि की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है । यँहा के डॉक्टर , नर्स एवम स्टाफ की दिनरात मेहनत व अच्छे बर्ताव से प्रतिदिन कई लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर जा रहे हैं। इन्ही में शामिल है 50 वर्षीय नेहरू नगर निवासी भगवान दास । वे कहते हैं जब यहां भर्ती हुए थे तो उन्हें लगा उनकी सांसे रुक जाएगी । पर यहां आते ही उन्हें तुरन्त चिकित्सा सुविधाएं मिली। डॉक्टरों व नर्सों का अच्छा व्यवहार मिला । वह आज बिल्कुल ठीक होकर अपने घर गए हैं भगवान दास कहते हैं कि कोरोना से बचाव का मात्र एक साधन है मास्क पहनना व घर में ही रहना। जो लोग इस चीज का पालन कर रहे हैं उनको कोरोना का इन्फेक्शन नहीं हो रहा है ।जो यहां वहां घूम रहे हैं वह उनकी तरह संक्रमित होकर परेशान हो रहे हैं जीवन से खिलवाड़ कर रहे है।

0 टिप्पणियाँ