Ticker

6/recent/ticker-posts

उज्जैन जिले में 7 लाख 77 हजार 753 लोगों का सर्वे किया गया, 4085 मेडिकल किट वितरित

 उज्जैन जिले में 7  लाख 77 हजार 753 लोगों का  सर्वे  किया गया, 4085 मेडिकल किट वितरित



उज्जैन 9 मई । कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर उज्जैन जिले में  किल करोना अभियान चलाया जा रहा है ।इसके तहत संपूर्ण जिले में 1879 सर्वे दल  गठित किए गए हैं तथा  इनका पर्यवेक्षण  करने के लिए 326 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं । जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में दो बार सर्वे हो चुका है ।अब तक लगभग 7 लाख 77 हजार 753  लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है ।इसमें से सर्दी खांसी बुखार के मरीजों को 4085 मेडिकल किट वितरित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से  जितेंद्र  सिंह चौहान ने बताया कि  किल   करोना अभियान के  तीसरे चरण  में पुनः घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान की जाएगी एवं उन्हें दवाई किट वितरित किए जाएंगे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ