टीकाकरण हेतु स्लॉट प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक ओपन रहेंगे, स्पॉट रजिस्ट्रेशन का निर्णय अभी शाशन ने नही लिया है
उज्जैन 26 मई। जिला टीकाकरण अधिकार डॉ के सी परमार द्वारा जानकारी दी गई कि कोविड टीकाकरण के लिये 18 से 45 वर्ष के हितग्राहियों का पंजीयन कोविन एप एवं आरोग्य एप के माध्यम से किया जा रहा है। 27 मई के वैक्सीनशन के लिए भी यह लागू रहेगा । राज्य शाशन द्वारा 18 से 44 वर्ष के लोगो के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन प्रारंभ नही किया गया है । इस सम्बंध जैसे ही कोई निर्णय होगा तत्काल सूचित किया जाएगा । उज्जैन जिले के स्लॉट का शेड्यूल करने के लिये रविवार, मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को पोर्टल से बुकिंग हेतु स्लॉट प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक ओपन रहेंगे, जिससे हितग्राही अपने स्लॉट बुक कर सकेंगे।

0 टिप्पणियाँ