एसिंप्टोमेटिक कोरोना पॉजिटिव मरीजो को कोविड केअर सेंटर में क्वारंटाइन किया जाएगा, कलेक्टर ने माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया
उज्जैन 24 मई ।कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज नानाखेड़ा ,चिमनगंज मंडी क्षेत्र, नागझिरी, महाकाल थाना क्षेत्र एवं अन्य स्थानों के माइक्रो कंटेंटमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न घरों में क्वारन्टीन रह रहे मरीजों व उनके परिजनों से चर्चा की ।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि घरों में क्वारंटाइन मरीज आइसोलेशन का ठीक से पालन नहीं कर रहे हैं और इसके कारण उनके परिजनों में भी संक्रमण फैल रहा है । उन्होंने आरआरटी प्रभारी एवं इंसीडेंट कमांडर को निर्देश दिए कि एसिंप्टोमेटिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उज्जैन शहर में संचालित कोविड केअर सेंटर में शिफ्ट किया जाए ।जिससे कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना ना हो। कलेक्टर ने उक्त व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है ।कलेक्टर ने साथ ही होम क्वारन्टीन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों से कहा है कि उन्हें कोविड- केअर सेंटर में अच्छी सुविधा, खानपान एवं उपचार मिलेगा इसलिए वे निश्चिंत होकर कोविड केअर सेंटर में रहकर अपना क्वारंटाइन समय व्यतीत करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान, इंसीडेंट कमांडर श्री वीरेंद्र सिंह दांगी , श्री अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे।




0 टिप्पणियाँ