अपर कलेक्टर ने माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया
उज्जैन 25 मई । अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान ने आज महाकाल थाना क्षेत्र , चिमनगंज , माधवनगर एवं ऋषि नगर , अलखनंदा नगर आदि अन्य स्थानों के माइक्रो कंटेंटमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न घरों में क्वारन्टीन रह रहे मरीजों व उनके परिजनों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जिन घरों में आइसोलेशन की सुविधा ठीक तरह से उपलब्ध नही है वँहा के मरीज कोविड केअर सेंटर में जा सकते है । श्री चौहान ने होम क्वारन्टीन में रह रहे व्यक्तियों से मेडिकल किट व वीडियो कॉल्स के बारे में भी पूछताछ की । निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री अभिषेक शर्मा , सुश्री पूर्णिमा सिंघी , नायब तहसीलदार श्री योगेश मेश्राम आदि मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ