अभी तक सर्वाधिक वर्षा नागदा तहसील में 150 मिमी दर्ज, सबसे कम घट्टिया तहसील में 46 मिमी
उज्जैन 23 जून। इस वर्ष जिले में अभी तक औसत 85.5 मिमी वर्षा हुई है। अभी तक इस वर्ष सर्वाधिक वर्षा नागदा तहसील में 150 मिमी दर्ज की गई है। सबसे कम वर्षा अभी तक घट्टिया तहसील में 46 मिमी रिकार्ड की गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 23 जून की प्रात: तक घट्टिया तहसील में 6 मिमी, खाचरौद में 41 और बड़नगर तहसील में 16 और उज्जैन तहसील में 15 मिमी वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले में अभी तक उज्जैन तहसील में 73 मिमी, घट्टिया में 46, खाचरौद में 131, नागदा में 150, बड़नगर में 59, महिदपुर में 92, झारड़ा में 88 और तराना तहसील में 45 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 113 मिमी, घट्टिया में 92, खाचरौद में 56, नागदा में 67, बड़नगर में 61, महिदपुर में 69, और तराना तहसील में 183 मिमी वर्षा हुई थी। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 91.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।
क्रमांक 1898 उज्जैनिया/जोशी

0 टिप्पणियाँ