सातवा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
उज्जैन 23 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिले में संचालित शासकीय संस्थाओं, बाल गृह, बालिका गृह में गत 21 जून को सातवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग गतिविधियां आयोजित कर उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने बालिका गृह की अधीक्षिका एवं ऑनलाइन प्रशिक्षक के माध्यम से विभिन्न योग आसन क्रियाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर योग से सम्बन्धित चित्रकारी और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसी तरह शासकीय बाल गृह के बालकों ने भी योग आसन क्रियाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री एसए सिद्धिकी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीप मुजाल्दा आदि उपस्थित थे।
क्रमांक 1900 उज्जैनिया/जोशी


0 टिप्पणियाँ