महाटीकाकरण अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन की साइट ओपन की गई, सुविधा के लिए 18 प्लस के लोग अभी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं
उज्जैन 19 जून। उज्जैन शहर में 21 जून के महा टीकाकरण अभियान के लिए 116 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।इनकी सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी। इन टीकाकरण केंद्रों पर 18 प्लस आयु वर्ग के व्यक्ति अपनी सुविधा की दृष्टि से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए साइट आज 19 जून की दोपहर 2:00 बजे से खोल दी गई है। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा दी गई।

0 टिप्पणियाँ