Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले की 29 ग्राम पंचायतों में 45 प्लस के व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ

 जिले की 29 ग्राम पंचायतों में 45 प्लस के व्यक्तियों का शत-प्रतिशत  टीकाकरण  हुआ 



उज्जैन 18 जून । उज्जैन जिले में कोविड  टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है ।इस सिलसिले में विगत दिनों कलेक्टर श्री आशीष सिंह  ने जिले की विभिन्न  ग्राम पंचायतों के सरपंचों को बुलाकर उनसे  शतप्रतिशत टीकाकरण  करवाने के लिए कहा था ।साथ ही उन्होंने कहा था कि यदि कोई भी ग्राम पंचायत शतप्रतिशत टीकाकरण  का कार्य करेंगी तो उसे खेत सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाएंगे।


     जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना  ने बताया कि जिले की 29  ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों द्वारा 45 प्लस व्यक्तियों के  का लक्ष्य प्राप्त कर लिया  गया है । इन्हें शीघ्र खेत सड़क मंजूर की जा रही है ।  जिन  ग्राम पंचायतों लक्ष्य पूरा किया है उनमें   महिदपुर की  महुडीपुरा , पिपलिया नाथ , झुठावद ,  खाचरोद जनपद की  पिपलिया डाबी , रजला  ,पिपलिया सारंग  ,खोकरी , बरलाई।  घटिया जनपद की अंबोदिया , रुनजी , जैथल  रुदहेड़ा ,  तराना जनपद की ग्राम पंचायत भड़सिंबा  ,भट्टूनी , लिंबादित , पारसी  ,ठुकराल उपडी ,  बड़नगर जनपद की ग्राम पंचायत हरनावदा , रूपाहेड़ा  तथा उज्जैन जनपद की ग्राम पंचायत मुंजा खेड़ी  ,लिंबा पिपलिया  ,पालखंदा,  काकरिया चिराखान  , डेन्डिया , पिपलिया राघो , गंगेड़ी  व बांसखेड़ी शामिल है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ