"सफलता की कहानी" चरक अस्पताल के डॉक्टर्स की मेहनत रंग लाई
उज्जैन 18 जून। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल ने जानकारी दी कि विगत 4 जून को चरक अस्पताल में एक महिला ने एकसाथ तीन बालिकाओं को जन्म दिया था। तीनों का वजन अत्यन्त कम क्रमश: 1.2 किलो, 1.10 किलो और 1.15 किलो था। इन तीनों को जन्म के तुरन्त बाद नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया है। बालिकाओं की देखभाल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा निरन्तर की गई तथा तीनों बालिकाएं 10 दिन के उपचार के बाद स्वस्थ हालत में डिस्चार्ज कर दी गई। वर्तमान में तीनों बालिकाएं घर पर भी स्वस्थ हैं। इस प्रकार अस्पताल के डॉक्टर्स की मेहनत रंग लाई। बिते दिन अस्पताल के स्टाफ द्वारा बालिकाओं के पिता से बात हुई तथा इकाई में निश्चित समय अन्तराल से जांच और परीक्षण कराने की सलाह दी गई।
क्रमांक 1854 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ