31वी वैज्ञानिक परामर्षदात्री बैठक सम्पन्न
उज्जैन 16 जून। कृषि विज्ञान केन्द्र उज्जैन की 31 वी वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक का ऑनलाईन आयोजन डॉ.एसएन उपाध्याय, संचालक विस्तार सेवाएं रा.वि.सिं.कृ.वि.वि. ग्वालियर के मुख्य आतिथ्य में गत दिवस किया गया।
बैठक में केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधयां जैसे प्रथम पंक्ति प्रदर्शन, प्रक्षेत्र परीक्षण, प्रशिक्षण समन्वित खेती प्रणाली के अंतर्गत डेयरी व बकरी पालन के बारे में बताते हुए अवगत कराया कि डेयरी के सह उत्पाद से अधिक लाभ होता है। डॉ.डीएस तोमर वैज्ञानिक द्वारा संपादित विगत 6 माह का प्रगति प्रतिवेदन एवं आगामी 6 माह में किये जाने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों का पॉवर पाइंट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया। सुझाव सत्र में विभिन्न विभागों से ऑनलाईन जुडे सम्मानीय सदस्यों द्वारा विचारों एवं प्रस्तावों का आदान प्रदान किया गया।
1. डॉ.सांई वी. प्रसाद ने कहा कि आगामी रबी सीजन में बायोफोर्टीफाईड गेहूं की प्रजाति को प्रदर्षन में शामिल किया जाना उचित होगा, इसके साथ ही सोयाबीन फसल में नवीन प्रजाति का प्रदर्षन केन्द्र पर किये जाने की सलाह दी।
2. डॉ.एसएन उपाध्याय द्वारा कहा गया कि केन्द्र के द्वारा किये जा रहे प्रसार गतिविधि का प्रभाव का विश्लेषण जमीनी स्तर पर विशेष रूप से जोर दिया जाये।
3. डॉ.नीता खांडकर द्वारा कहा कि रिर्सोस कन्सरवेशन टेक्नॉलाजी को भी प्रदर्षन व प्रचार प्रसार में लाना उचित होगा। केन्द्र के द्वारा जोन में अनुशंसित प्रजाति के बारे में किसानों को बतलाये।
4. श्री सी.एल. केवडा द्वारा कहा कि पिछले खरीफ में चारकोल राट, व एरियल ब्लाईट रोग का प्रकोप अधिक देखा गया इसलिए आगामी सीजन में उक्त बीमारी रोधी नवीन प्रजातियों को प्रदर्षन में शामिल करने का सुझाव दिया ।
5. डॉ.आलोक देशवाल ने बताया कि केन्द्र के द्वारा गांवों में समन्वित खेती प्रणाली मॉडल का प्रचार-प्रसार किया जाना उचित रहेगा।
6. डॉ.एके दिक्षित द्वारा बताया गया कि सोयाबीन में सब्जी उत्पादन वाली प्रजाति को बढावा देने की सलाह दी।
7. श्री एएस भंवर, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि सोयाबीन फसल में सीड हब कार्यक्रम को बढावा दिया जाये। कार्यक्रम के अंत में डॉ.रेखा तिवारी, वैज्ञानिक द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया। डॉ.मौनी सिंह वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, कार्यक्रम का संचालन, श्रीमती गजाला खान वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी द्वारा ऑनलाईन पंजीयन एवं बेवसाईट अद्यतन, एवं समस्त कार्यवाही को लिपीबद्ध करने का कार्य श्री राजेन्द्र गवली, तकनीकी अधिकारी, श्री अजय गुप्ता व श्रीमती सपना सिंह, द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
क्रमांक 1826 एचएस शर्मा/जोशी

0 टिप्पणियाँ