सिविल अस्पताल माधवनगर मे भी प्रारंभ होने वाला है ऑक्सीजन प्लांट
उज्जैन 14 जून। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खण्डेलवाल ने बताया कि सिविल अस्पताल माधव नगर में कोविड-19 मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल अस्पताल माधव नगर में भी ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र ही प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि ऑक्सीजन प्लांट स्थापना संबंधी कार्य प्रगति पर है एवं अगले सप्ताह कार्य पूर्ण होकर विधिवत रूप से ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ कर प्लाट का शुभारंभ किया जायेगा।
क्रमांक 1808 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ