Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक श्री जैन गुरु अखाड़े के अध्यक्ष नियुक्त किए गए, गुरु अखाड़े में न्यास की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

 विधायक श्री जैन गुरु अखाड़े के अध्यक्ष नियुक्त किए गए, गुरु अखाड़े में न्यास की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित



उज्जैन 09 जून। बुधवार को श्री अच्युतानंद गुरु अखाड़ा व्यायामशाला में न्यास की कार्यकारिणी की बैठक प्रातः आठ बजे आयोजित की गई । जिसमें सर्वसम्मति से संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री केशरसिंह चौधरी को न्यास का संरक्षक नियुक्त किया गया एवं संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री राधेश्यामजी उपाध्याय का स्वर्गवास हो जाने के कारण श्री पारसजी जैन को अध्यक्ष, श्री रविप्रकाशजी लंगर उपाध्यक्ष, श्री पुरषोत्तमजी टेलर कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया तथा श्री मुकेशजी लढ्ढा को न्यास का सचिव एवं श्री संजयजी पालीवाल को कार्यकारिणी के सदस्य के साथ ही सह सचिव के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री गोपालजी कसेरा, प्रफुल्लजी एदलाबादकर, कमलजी बंगरिया,विनयजी बाफना, राधेश्यामजी चौधरी, उमेशजी वागले एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में श्री गुणेशजी उपाध्याय, श्री लीलाधरजी कहार नियुक्त किये गये एवं न्यास के शिक्षक श्री गुणेशजी उपाध्याय के सहायक के रूप में श्री दिलीपजी बंसोड़े एवं श्री अशोकजी पंवार को नियुक्त किया गया ।


बैठक के अंत में संस्था के श्री राधेश्यामजी उपाध्याय, श्री चंद्रमोहन गुरु, श्री शांतिलालजी बांगर, श्री चक्रवर्ती जोशी, श्री महेशजी शर्मा (उस्ताद), श्री करणजी जटिया एवं श्री जीतेन्द्रजी श्रीवास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।


क्रमांक 1770                                                                    अनिकेत शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ