Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्री डॉ.यादव के मुख्य आतिथ्य में नागझिरी थाने के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया

 मंत्री डॉ.यादव के मुख्य आतिथ्य में नागझिरी थाने के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया







उज्जैन 05 जून। शनिवार को मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नागझिरी थाने के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने की । उज्जैन उत्तर के विधायक श्री पारस जैन और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महा निरीक्षक श्री योगेश देशमुख बतौर विशिष्ट अतिथि लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए । इस दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एएसपी श्री अमरेंद्र सिंह, नागझिरी थाने के इंचार्ज श्री जेआर बर्डे, श्री विवेक जोशी अन्य गणमान्य नागरिक और अधिकारीगण मौजूद थे ।


     अतिथियों द्वारा लोकार्पण के पूर्व थाने के प्रांगण में पूजन अर्चन किया गया । इसके पश्चात नवीन भवन का अवलोकन किया गया । बताया गया कि नागझिरी थाने का यह नवीन भवन मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल द्वारा लगभग 142 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया गया है । थाने में 17 कक्ष हैं तथा लगभग 45 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का स्टाफ है । 


   थाने में महिला बैरक, कैफेटेरिया, मीटिंग हॉल, सर्वर रूम और जिम्नेशियम आदि भी बनाए गए हैं। अतिथियों द्वारा लोकार्पण के पश्चात थाना प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण भी किया गया । मंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर कहा कि नागझिरी में नवनिर्मित थाने के रूप में एक नई सौगात सभी को मिली है । कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने में अब और भी सुविधा होगी । मंत्री डॉ यादव ने सभी को अपनी ओर से नवनिर्मित थाना भवन की शुभकामनाएं दी ।


क्रमांक 1736                                                                    अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ