Ticker

6/recent/ticker-posts

26 जुलाई सोमवार को 54 केन्द्रों पर होगा वेक्सीनेशन, स्लॉट उपलब्ध प्रीबुकिंग करवाई जा सकती है

 26 जुलाई  सोमवार  को 54 केन्द्रों पर होगा वेक्सीनेशन, स्लॉट उपलब्ध  प्रीबुकिंग करवाई  जा सकती है



       उज्जैन 25 जुलाई। कोरोना वेक्सीनेशन 26  जुलाई  सोमवार  को उज्जैन शहर में 54 केन्द्रों पर किया जायेगा। सभी 54 केन्द्रों पर कोविशिल्ड वेक्सीन का फर्स्ट एवं सेकंड डोज लगाया जायेगा। कोविशिल्ड वेक्सीनेशन के लिये प्रीबुकिंग कराना आवश्यक होगी। कोवेक्सीन के लिये भी 6 सेन्टर बनाये गये हैं। इन केन्द्रों पर केवल सेकंड डोज लगाया जायेगा, किन्तु गर्भवती महिलाओं को फर्स्ट व सेकंड डोज दोनों लगेगा। कोवेक्सीन की भी   प्रीबुकिंग  करवाना होगी ।  उक्त तिथि की प्रीबुकिंग खोल दी गई है। बुकिंग स्लॉट्स उपलब्ध है बुकिंग करवाई जा सकती है।  यह जानकारी नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा दी गई।


क्रमांक 2248 एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ