जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की बैठक 30 जुलाई को
उज्जैन 26 जुलाई। जिला पंचायत उज्जैन की प्रशासकीय समिति की बैठक आगामी 30 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे बृहस्पति भवन में आयोजित की जायेगी। बैठक में विगत बैठक का कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की जायेगी। साथ ही जिला पंचायत के आय-व्यय की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सर्वशिक्षा अभियान, आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जायेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अंकित अस्थाना ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिये हैं।
क्रमांक 2258 रश्मि देशमुख/जोशी

0 टिप्पणियाँ