Ticker

6/recent/ticker-posts

मानसूनी वर्षा के निमित्त ग्राम अमरपुरा में भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन

 मानसूनी वर्षा के निमित्त ग्राम अमरपुरा में भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन   



 उज्जैन - घट्टिया तहसील के अन्तर्गत आने वाले एवं बिछड़ोद नगर के करीबी ग्राम अमरपुरा में मंगलवार की रात्रि को , क्षेत्र में मानसून की लम्बी खींच तान के चलते खड़ी फसलों  एवं बुआई कार्य पर विपरीत असर के चलते खेती किसानी को हो रहे भारी नुकसान के चलते ग्रामवासियों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के निमित्त खेड़ापति हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ सार्वजनिक भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन   सम्पन्न करवाया संगीतमय  सुन्दरकाण्ड की सरस प्रस्तुति ग्राम जलवा के प्रख्यात " मानस विचार क्रांति मंच " द्वारा दी गई । उपरोक्त जानकारी मंच संचालक कुँवर भगवान सिंह सोलंकी ने देते हुए बताया कि मंच पर , संयोजक संतोष व्यास , आत्माराम राठौर , विजय सिंह सोलंकी , के मधुर कण्ठों से प्रस्तुति के साथ ही , कान्हा बैरागी (तबला)  तथा जगदीश चौधरी ( आक्टोपेड) का विशेष सहयोग रहा । सोलंकी ने आगे बताया कि आयोजन के मुख्य यजमान , ग्राम के वरिष्ठ जनों में दुलेसिंह सोलंकी , चंदरसिंह सोलंकी ,गोपालसिंह सोलंकी ,उदयसिंह सोलंकी , कालूसिंह सोलंकी , इंदरसिंह सोलंकी , रतनसिंह सोलंकी , थे । इस अवसर पर ग्राम के सैंकड़ों युवाओं ने आयोजन की सम्पूर्ण जवाबदारियां संभालते हुए  देर रात्रि तक संगीत की थाप पर नाच गाकर सुन्दरकाण्ड की चौपाईयोँ का आनन्द प्राप्त किया । तथा सर्वत्र क्षेत्र में उत्तम वर्षा की माँग के साथ ही रोग महामारी से मुक्ति की प्रार्थना श्री हनुमान जी महाराज से की गई । आयोजन का समापन महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ हुआ ।

 (सुरेश डाबी डिप्टी ब्यूरो चीफ जिला उज्जैन-9111283602)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ