Ticker

6/recent/ticker-posts

शिप्रा संरक्षण और संवर्धन के लिए सीवेज फार्म पर निरंतर किया जा रहा पौधारोपण

 शिप्रा संरक्षण और संवर्धन के लिए सीवेज फार्म पर निरंतर किया जा रहा पौधारोपण




उज्जैन 12 जुलाई। मालवा क्षेत्र की जीवनदायिनी, पुण्यसलिला मां शिप्रा सदैव प्रवाहमान रहे, उसका संरक्षण और संवर्धन हो, इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए म.प्र. जनअभियान परिषद, नगर निगम के संयुक्त प्रयास से सतत चल रहे पौधारोपण अभियान में सदावल ग्राम के निकट नगर निगम सीवेज फार्म वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर किया जा रहा है।


वरिष्‍ठ चिकित्‍सक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के मार्गदर्शन में दिनांक 11 जुलाई को इंडियन मेडिकल एसोशिएशन द्वारा पौधरोपण किया गया पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ विमल गर्ग द्वारा कहा गया कि वृक्षारोपण अधिक से अधिक करना चाहिए जिससे भरपूर मात्रा में ऑक्‍सीजन प्राप्‍त होगी जो मानव जीवन के लिए आवश्‍यक है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण की महत्‍ता को हमे स्‍वयं समझकर हर व्‍यक्ति को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना होगा।


इंडियन मेडिकल एसोशिएशन के अध्‍यक्ष डॉ कात्‍यायन मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार शरीर के लिए सुबह का व्‍यायाम आवश्‍यक है उसी प्रकार पर्यावरण का संतुलन बनाने के लिए पेड़ आवश्‍यक है। इस हेतु आज सदावल वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट पर पौधारोपण किया गया।


अरूण व्‍यास विकासखंड समन्‍व्‍यक जन अभियान परिषद द्वारा सभी डॉक्‍टर्स से अनुरोध किया गया कि उनके पास इलाज हेतु आने वालें मरीजों को पौधारोपण करने के लिए प्रोत्‍साहित करे।


इस अवसर पर डॉ महेन्‍द्र जैन, डॉ महेन्‍द्र पाटीदार, डॉ राजेन्‍द्र बंसल, डॉ मयंक अनुराधा पंचोली, श्रीमती कचौले, डॉ हर्ष मंगल, डॉ दिनेश सिसोदिया, डॉ संजय जोशी, डॉ विजय अग्रवाल, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन के सचिव डॉ तपन शर्मा एवं चिकित्‍सक उपस्थित रहे।


इसी क्रम में संस्था श्रीनाथ विजन सोसायटी के सदस्यों ने जनअभियान परिषद के आह्वान पर रविवार को पौधारोपण सदावल स्थित वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट पर तालाब किनारे पौधारोपण किया। 


संभाग समन्‍वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय जन अभियान परिषद उज्‍जैन ने कहा माँ शिप्रा के सतत प्रवाहमान बने रहने एवं संरक्षण और संवर्धन व पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण आवश्यक है। 


श्री सचिन शिम्‍पी जिला समन्‍व्‍यक म.प्र. जन अभियान परिषद ने कहा निरंतर चल रहे पौधारोपण अभियान में आप सब सहयोगी बनकर अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकते है।


इस अवसर पर संस्था के सेवाभावी सदस्य डॉ कैलाश बारोड़, सीपी जोशी, नरेन्द्र सिंह भदौरिया, अजयसिंह दोहरे, डॉ प्रवीण जोशी एडवोकेट योगेश सिंह इंजीनियर पंकज सोलंकी पुरुषोत्तम शर्मा, ममता कटारिया, शैलजा रिछारिया, चन्द्रकान्ता अजमेरी,  सरिता नागवंशी, हितेषी कटारिया, माया परमार, प्रियंका सिंह, अनिता बारोड़, आर्यिका सिंह, प्रेमलत्ता मरमट, मनोज उपाध्याय, विश्वास पाल, रवि वासेन, भानुप्रताप सिँह कुशवाह मनोज जोशी रामप्रसाद परमार वेदांश बारोड़ प्रखर बारोड़ भरत कुमावत सुनील शर्मा श्रीधर विश्वकर्मा  मनोज बड़वाया आशीष शर्मा सतीश शाह विशेष वासेन  रचित वासेन राकेश कुवाल निमिष कुवाल आदि के 101 पौधे रोपे व संरक्षण का जिम्मा लिया है। 


इस अवसर पर एडव्होकेट योगेश सिंह डॉ कैलाश बारोड़ डॉ प्रवीण जोशी ने सभी को संबोधित कर पर्यावरण संरक्षण कि महत्ता पर प्रकाश डाला व प्रत्येक रविवार को किसी न किसी जगह पर पौधारोपण करने व पौधो को पानी पिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सीपी जोशी ने किया। आभार अजयसिंह दोहरे ने माना। इसी क्रम में संस्‍था नित्‍य नैवेदयम उज्‍जैन, युग निर्माण शिक्षण समिति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण समिति, विवेकानंद केन्‍द्र एवं अन्‍य स्‍वैच्छिक संगठनों द्वारा पौधारोपण किया गया।


क्रमांक 2127    रश्मि देशमुख/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ