Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्यपाल श्री पटेल ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया

 राज्यपाल श्री पटेल ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया






उज्जैन 10 जुलाई ।प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री मांगूभाई छगनभाई पटेल   ने आज सुबह 11:00 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का विधि विधान से पूजन अर्चन किया । पूजन पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया ।राज्यपाल ने  गणपति मंडप की बेरीकटिंग की प्रथम रो से पूजन अर्चन किया । इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ,श्री विवेक जोशी मौजूद थे।  पूजन उपरांत महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक एवं एडीएम श्री  नरेंद्र सूर्यवंशी ने महामहिम राज्यपाल को शाल , प्रसाद एवं भगवान महाकालेश्वर की भेंट कर उनका स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ