Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने महर्षि सान्दीपनि आश्रम में पूजन-अर्चन किया

 गुरू पूर्णिमा के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने महर्षि सान्दीपनि आश्रम में पूजन-अर्चन किया




उज्जैन 24 जुलाई। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज शनिवार 24 जुलाई को प्रात: मंगलनाथ रोड स्थित गुरू महर्षि सान्दीपनि आश्रम में गुरू महर्षि का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री संदीप यादव, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय, पं.आनन्दशंकर व्यास आदि उपस्थित थे। सान्दीपनि आश्रम के व्यवस्थापक श्री जगतनारायण व्यास एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री रमा नाहटे ने अतिथियों को दुशाला एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने आश्रम परिसर स्थित अन्य मन्दिरों में देवदर्शन किये। आश्रम परिसर में गुरू महर्षि के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को चौदह विधाओं एवं 64 कलाओं की दीर्घाएं हैं, उनका एंड्राइड मोबाइल से क्यूआर कोड स्केन करने पर उक्त दीर्घाओं को आगमेंटेड रियलिटी में देखा और सुना जा सकता है। इसका आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आरम्भ किया गया। इसका अवलोकन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया।


क्रमांक 2240       उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ