Ticker

6/recent/ticker-posts

पौधारोपण का कार्य निरन्तर जारी

 पौधारोपण का कार्य निरन्तर जारी




उज्जैन 09 जुलाई। मालवा क्षेत्र की जीवनदायिनी, पुण्यसलिला मां शिप्रा को सदैव प्रवाहमान बनाये रखने, उसके संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से म.प्र. जनअभियान परिषद, नगर निगम के संयुक्त प्रयास से सतत चल रहे पौधारेापण अभियान में सदावल ग्राम के निकट नगर निगम सीवेज फार्म वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर किया जा रहा है।


पेड़ ही जीवन है, इसी बात का ध्‍यान रखते हुए देवी अवंतिका सामाजिक युवा कल्याण समिति हुकुमचंद कछवाय मेमोरियल ट्रस्ट उज्जैन के सदस्य नरेंद्र कछवाय, करुणा शितोले, रजनी नरवरिया, अर्चना कछवाय, कनक वाधवानी, अनीता बाथम, सीया मोरे, अश्विनी मोरे, कृष्णा चित्तौड़ा, आशा श्रीवास, कामिनी मोरे, ललित गहलोत, देवर्ष मोरे, हर्षित कछवाय, प्रियांशी नरवरिया, प्रज्ञा पाठक के द्वारा आज पौधारोपण किया गया।


क्रमांक 2110                                                                उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ