जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की बैठक सम्पन्न
उज्जैन 25 अगस्त। बुधवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री करण कुमारिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की बैठक बृहस्पति भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के सदस्यगण डॉ.मदनलाल चौहान, श्री किशोर शर्मा, श्रीमती यशोदा बैरागी, श्री मोहनलाल धाकड़, श्री ईश्वरसिंह चौहान तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अंकित अस्थाना तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई तथा पूर्व निर्धारित एजेण्डानुसार विभिन्न विभागों यथा- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं वाल विकास विभाग के कार्यो समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत के आय-व्यय अक्टूबर-2020 से मार्च-2021 एवं अप्रैल-2021 से जून-2021 तक पर चर्चा की जाकर अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत के वित्त वर्ष 2021-22 के प्रस्तावित बजट को भी अनुमोदित किया गया। इसके अलावा जिला पंचायत के अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यगणों के लिए जिला पंचायत में रेस्ट हाउस बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही संभागीय हाट बाजार नीलगंगा को किराये पर लेने के लिए शुल्क निर्धारित करने एवं जिला पंचायत के सभाकक्ष में यदि अन्य विभाग द्वारा बैठक का आयोजन किया जाता है तो किराया शुल्क राशि 2100 रुपये निर्धारित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के अंत मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अस्थाना द्वारा सभी जनप्रतिनिधियो का आभार प्रकट किया गया।
क्रमांक 2614 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ