Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्री डॉ.यादव उज्जैन दर्शन बस के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए, बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, मात्र 100 रुपये में 13 मन्दिरों सहित रामघाट और वेधशाला का भ्रमण करवायेगी श्रद्धालुओं को

 मंत्री डॉ.यादव उज्जैन दर्शन बस के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए, बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, मात्र 100 रुपये में 13 मन्दिरों सहित रामघाट और वेधशाला का भ्रमण करवायेगी श्रद्धालुओं को



उज्जैन 28 नवम्बर। रविवार को मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा प्रारम्भ की गई। उज्जैन दर्शन बस के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंत्री डॉ.यादव द्वारा उज्जैन दर्शन बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


उल्लेखनीय है कि महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा प्रारम्भ की गई उज्जैन दर्शन बस सेवा के द्वारा श्रद्धालुओं को प्रतिव्यक्ति मात्र 100 रुपये में उज्जैन के प्रमुख 13 प्राचीन मन्दिर, शिप्रा तट रामघाट और वेधशाला का भ्रमण कराया जायेगा। बस के द्वारा यात्रियों को महाकाल, बड़ा गणेश, हरसिद्धि, शिप्रा तट, रामघाट, वेधशाला, त्रिवेणी शनि मन्दिर, चिन्तामन गणेश, भर्तृहरि गुफा, गढ़कालिका, स्थिरमन गणेश, कालभैरव, सिद्धवट, मंगलनाथ और सान्दीपनि आश्रम की यात्रा कराई जायेगी।


क्रमांक 3661        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ