Ticker

6/recent/ticker-posts

नानाखेड़ा पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रेक का भूमि पूजन कार्यक्रम आज होगा, खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया वर्चुअली तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव कार्यक्रम स्थल से होंगे शामिल

 नानाखेड़ा पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रेक का भूमि पूजन कार्यक्रम आज होगा, खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया वर्चुअली तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव कार्यक्रम स्थल से होंगे शामिल

 उज्जैन 02 अगस्त। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार 3 अगस्त को शाम 5.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर नानाखेड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक का भूमि पूजन किया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया होंगी। वे भोपाल से वर्चुअली इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

 प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा नानाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांसद श्री अनिल फिरोजिया और उज्जैन उत्तर के विधायक श्री पारस जैन बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

क्रमांक 2345        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ