Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने उन्हेल के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया

 कलेक्टर ने उन्हेल के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया 






उज्जैन 25 अगस्त । कलेक्टर श्री  आशीष सिंह ने अपने ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्हेल कस्बे के कम्युनिटी हॉल में स्थापित किए गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर टीकाकरण केंद्र के प्रभारी ने बताया कि कुल 300 डोज  का लक्ष्य मिला है जिसमें से 280 टीके लग चुके हैं । शेष लोगों को भी लगाए जा रहे हैं ।कलेक्टर ने लक्ष्य की पूर्ति करने पर टीकाकरण केंद्र के सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की ।उन्होंने टीकाकरण  केंद्र पर टीका लगवाने आये   लोगों से भी बातचीत की तथा जानकारी प्राप्त की कि वे  कौन सा डोज ले रहे हैं ।साथ ही उन्होंने लोगों से पूछा है कि उनके घर में कोई टीकाकरण से वंचित  तो नहीं रहा है, तो सभी लोगों ने कहा कि बस वे ही  रह गए थे जो आज टीका लगवा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ