Ticker

6/recent/ticker-posts

गृह, जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किये भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन

 गृह, जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किये भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन 





उज्जैन  06 अगस्त 2021।  गृह, जेल एवं  संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन व अभिषेक-पूजन किया। अभिषेक-पूजन पुरोहित पं.श्री सत्यनारायण जोशी द्वारा  मंदिर परिसर स्थित अभिषेक स्थल पर सम्पन्न करवाया । श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के पश्चात मंत्री श्री मिश्रा ने परि‍सर स्थित श्री नवग्रह मंदिर व श्री सिद्धीविनायक मंदिर में भी पूजन किया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समित के सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल आदि उपस्थित थे। 

                                                         

एचएस शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ