Ticker

6/recent/ticker-posts

त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच हेतु दल गठित

 त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच हेतु दल गठित



 उज्जैन 21 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य प्रतिष्ठानों से बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच नापतौल तथा रसोई गैस सिलेण्डरों की जांच हेतु जिले की सात तहसीलों में तहसील स्तरीय जांच दल गठित कर दिये हैं। प्रत्येक जांच दल में एक क्षेत्रीय नायब तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नापतौल निरीक्षक को रखा गया है। कलेक्टर ने जांच दल गठित करने के साथ ही सम्बन्धित दलों के प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशन में कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में अनियमितता, कमियां पाई जाने पर प्रतिष्ठान के मालिक, प्रबंधक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के लिये कहा गया है। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति नियंत्रक को साप्ताहिक की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये हैं।


क्रमांक 3217     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ