कलेक्टर ने घिनौदा के शिक्षक भरतलाल पाटीदार को निलम्बित किया
उज्जैन 21 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह ने खाचरौद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय घिनौदा में पदस्थ शिक्षक भरतलाल पाटीदार को निर्वाचन कार्य में वरिष्ठों के आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बन अवधि में भरतलाल पाटीदार का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-212 नागदा-खाचरौद रहेगा।
क्रमांक 3225 अनिकेत/जोशी
0 टिप्पणियाँ