बीपीएल पात्रता पर्ची सर्वे दलों की बैठक ली गई
उज्जैन 21 अक्टूबर। गुरूवार को बृहस्पति भवन के सभाकक्ष में उपायुक्त नगर निगम श्रीमती कल्याणी पाण्डेय द्वारा बीपीएल पात्रता पर्ची के सत्यापन में लगे सर्वे दलों की बैठक ली गई। बैठक में वार्ड-1 से लेकर 27 तक के सर्वे दल आये थे। उपायुक्त द्वारा सर्वे दल का क्रमांकवार डाटा का परीक्षण किया गया। दलों को दिये गये लक्ष्य के विरूद्ध उनके द्वारा किये गये सर्वेक्षण की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही निर्धारित लक्ष्य में से कितने परिवार पात्र हैं, इनकी जानकारी भी ली गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी सर्वे दल उन्हें निर्धारित किये गये लक्ष्य की शत-प्रतिशत कार्यवाही करें और जानकारी उपलब्ध करायें।
क्रमांक 3224 अनिकेत/जोशी
0 टिप्पणियाँ