Ticker

6/recent/ticker-posts

नेतृत्व विकास की कार्यशाला आयोजित की गई

 नेतृत्व विकास की कार्यशाला आयोजित की गई




 उज्जैन 22 अक्टूबर। सहकारिता मंत्रालय के अधीन भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना द्वारा कमजोर वर्ग के महिला स्वसहायता समूह के पदाधिकारियों को हाट बाजार दिल्ली की विस्तृत जानकारी देने के लिये व नेतृतव विकास कार्यक्रम हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन के माध्यम से आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य कार्यकारी निदेशक भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ श्री सुमित सिंह, निदेशक परियोजना श्री राजीव शर्मा, मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता फादर सुनील कृपा वेलफेयर सोसायटी द्वारा की गई।


 उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता ने कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन एवं सहकारिता विभाग द्वारा कई सकारात्मक कार्य किये गये हैं किन्तु आज सबसे महत्वपूर्ण विषय यह है कि स्व-सहायता समूह के उत्पाद का उचित बाजार कैसे उपलब्ध हो। उचित बाजार उपलब्ध होने पर ही ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक उन्नति होगी और सामाजिक परिवेश में भी सकारात्मक परिवर्तन होंगे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर हाट बाजार आयोजित करने एवं ऐसे उपाय करने के लिये आव्हान किया, जिससे स्वसहायता समूहों को प्लेटफार्म मिल सके। कार्यशाला में दिल्ली से श्री राजीव शर्मा, श्री सुमित सिंह ने ऑनलाइन उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कररहे फादर सुनील ने कहा कि हमारा उद्देश्य कमजोर व निम्न आय वर्ग के लोगों का जीवन स्तर सुधारना है। उन्होंने कहा कि सहकारी बाजार की पहल से ऐसे लोगों को अत्यधिक लाभ होगा। कार्यक्रम में आभार श्री जगदीप नारायण सिंह द्वारा प्रकट किया गया।


क्रमांक 3229     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ