"सफलता की कहानी" महिदपुर में कूड़ेघर में तब्दील हुआ उद्यान सुन्दर 4R पार्क में परिवर्तित
उज्जैन 28 नवम्बर। महिदपुर की नगर पालिका परिषद कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि बहुत सालों पहले यहां एक सुन्दर बालोद्यान था, लेकिन समय बितने के साथ-साथ यहां चहुंओर गन्दगी और कचरा इकट्ठा होने से यह कूड़ेघर में तब्दील हो गया था। इस जीवीपी पाइंट को खत्म करना बेहद जरूरी हो गया था। नगर पालिका के द्वारा सबसे पहले चरण में कूड़ेघर में एकत्रित कचरे को निकाय की कचरा संग्रहण वाहनों में भरकर निकाय की ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाईयों में भेजा गया।
निकाय द्वारा क्षेत्र को ठीक से साफ करने के बाद यह फैसला लिया गया कि क्यों न इस क्षेत्र को 3R प्रिंसिपल (रिड्यूज, रियूज और रिसायकल) का पालन करके एक सुन्दर पार्क बनाया जाये। सफाई के दौरान बहुत सारी टूटी-फूटी चीजें जैसे पुराने टायर, प्लास्टिक बॉटल, टूटी कचरा गाड़ी आदि का उपयोग पार्क को सजाने के लिये किया जाने लगा। यहां पर सेल्फी पाइंट, वाटर फाउंटेन, बेंच आदि का निर्माण भी किया गया है। आज की स्थिति में जब इस पार्क ने अपना पूर्ण रूप ले लिया है तब शहर के नागरिकों से उन्हें 3R प्रिंसिपल को लेकर अनेक प्रश्न अब हो रहे हैं।
परियोजना में न केवल जीवीपी को बदला गया है, बल्कि कचरे को कम करने, पुन: उपयोग करने एवं पुनर्चक्रण के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है। इस परियोजना में निकाय ने पार्क के एक प्लास्टिक बॉटल का उपयोग कर सुन्दर सेल्फी पाइंट का निर्माण किया है। निकाय द्वारा कपड़े के बैग और पेपर बैग भी उपलब्ध करवाये गये हैं तथा सम्पूर्ण उद्यान निर्माण में मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरे को त्यागने और उसके विकल्पों के बारे में ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है।
महिदपुर शहर को बहुत ही नई परिकल्पना 4R के साथ एक सुन्दर पार्क मिला है। इस पार्क की सराहना निगम अधिकारियों एवं राजनेताओं द्वारा की जा रही है।
क्रमांक 3666 अनिकेत/जोशी
0 टिप्पणियाँ