सहकारी समितियों के कर्मचारियों की वेतन सहित अन्य मांगों का निराकरण होगा, महासंघ के मांगपत्र पर सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने दिए निर्देश
उज्जैन 28 नवम्बर। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। मंत्री डॉ. भदौरिया ने शनिवार को मंत्रालय में प्रदेश के सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के प्रांत पदाधिकारियों के साथ संघ की मांगों पर चर्चा के बाद उक्त बात कही।
कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने भोपाल में आयोजित बैठक में सहकारी समितियों के कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन भुगतान के साथ अन्य मांगों के निराकरण करने की बात कही। मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
क्रमांक 3669 अनिकेत/जोशी
0 टिप्पणियाँ