संभाग आयुक्त उज्जैन श्री यादव ने किया कलेक्टर एवं जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण नीमच 15 दिसंबर 2021 संभाग आयुक्त उज्जैन श्री संदीप यादव ने बुधवार को नीमच प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय नीमच जिला पंचायत कार्यालय नीमच जनपद कार्यालय नीमच का रोस्टर निरीक्षण किया और विभागीय योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभागीय जानकारी भी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश भी दिए इस मौके पर कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल जिला पंचायत सीईओ श्री गुरु प्रसाद एडीएम श्री सुनील राज नायर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे
. संभाग आयुक्त उज्जैन श्री संदीप यादव ने कलेक्टर कार्यालय नीमच के रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया और संबंधित तहसीलदार और रिकॉर्ड कीपर से राजस्व रिकॉर्ड के संधारण एवं रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और कंप्यूट राइस व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि आवेदकों को तत्काल रिकॉर्ड की प्रतिलिपि आ उपलब्ध कराई जा सके संभागायुक्त ने अधीक्षक भू-अभिलेख को भी अभिलेख वह राजस्व रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित संधारण करने के निर्देश दिए.
0 टिप्पणियाँ