पंचायत निर्वाचन के प्रथम एवं द्वितीय चरण के 16 दिसम्बर के नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी
उज्जैन 16 दिसम्बर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये उज्जैन जिले में प्रथम चरण में खाचरौद, घट्टिया विकास खण्ड एवं द्वितीय चरण में बड़नगर एवं उज्जैन विकास खण्ड के नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला जारी है। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिये 20 दिसम्बर है। प्रथम एवं द्वितीय चरण के नाम निर्देशन पत्र दिनांक 16 दिसम्बर को निम्नानुसार दाखिल किये गये :-
प्रथम चरण में उज्जैन जनपद में जिला पंचायत सदस्य के लिये एक, जनपद पंचायत सदस्य के लिये एक नामांकन दाखिल किये गये। सरपंच पद के लिये कुल 14 नामांकन दाखिल किये गये। पंच पद के लिये कुल 00 नामांकन दाखिल किये गये।
प्रथम चरण में बड़नगर जनपद में जिला पंचायत सदस्य के लिये 00, जनपद पंचायत सदस्य के लिये कुल 00 नामांकन दाखिल किये गये। सरपंच पद के लिये कुल 21 नामांकन दाखिल किये गये। पंच पद के लिये 01 नामांकन दाखिल किये गये।
द्वितीय चरण में घट्टिया जनपद में जिला पंचायत सदस्य के लिये एक, जनपद पंचायत सदस्य के लिये कुल एक नामांकन दाखिल किये गये। सरपंच पद के लिये कुल 21 नामांकन दाखिल किये गये। पंच पद के लिये कुल 06 नामांकन दाखिल किये गये।
द्वितीय चरण में खाचरौद जनपद में जिला पंचायत सदस्य के लिये 00, जनपद पंचायत सदस्य के लिये कुल 00 नामांकन दाखिल किये गये। सरपंच पद के लिये कुल 37 नामांकन दाखिल किये गये। पंच पद के लिये कुल 12 नामांकन दाखिल किये गये।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में उज्जैन जनपद में जनपद सदस्य के 25, सरपंच के 76 व पंच के 1182 पद हैं। बड़नगर जनपद में जनपद सदस्य के 25, सरपंच के 107 व पंच के 1710 पदों के लिये नामांकन भरे जा रहे हैं।
इसी तरह द्वितीय चरण के लिये घट्टिया जनपद में जनपद सदस्य के 23, सरपंच के 69 व पंच के 1045 पद हैं। खाचरौद जनपद में जनपद सदस्य के 25, सरपंच के 130 व पंच के 1922 पदों के लिये नामांकन भरे जा रहे हैं।
क्रमांक 3867 एचएस शर्मा/जोशी
0 टिप्पणियाँ