Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने जनसुनवाई कर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये

 कलेक्टर ने जनसुनवाई कर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये




 उज्जैन 14 दिसम्बर। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज मंगलवार 14 दिसम्बर को बृहस्पति भवन में विभिन्न आवेदकों के आवेदनों की जनसुनवाई करते हुए प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश सम्बन्धित जिला अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई कलेक्टर के अलावा अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता धाकरे, एडीएम श्री संतोष टैगोर सहित अन्य अधिकारियों ने की।


 कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जनसुनवाई करते हुए महिदपुर तहसील के ग्राम शकरखेड़ी निवासी राधाबाई के आवेदन के निराकरण के लिये महिदपुर एसडीएम को निर्देश दिये। इसी तरह उज्जैन निवासी श्री राकेश बिल्लौरे के आवेदन के निराकरण के लिये विधिक सहायता अधिकारी, माकड़ोन तहसील के ग्राम बरोरिया निवासी दिनेशचंद्र के आवेदन के निराकरण के लिये तराना एसडीएम को, उज्जैन निवासी सुश्री बबीता के आवेदन के निराकरण के लिये एसडीएम नगर, मोहम्मद रईस के आवेदन के निराकरण के लिये एसडीएम उज्जैन, ग्राम नलवा के श्री राजाराम केवट के आवेदन के निराकरण के लिये एसडीएम ग्रामीण तथा विभिन्न प्रकार के आवेदन-पत्रों के निराकरण के लिये जनसुनवाई में उपस्थित जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।


क्रमांक 3838       उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ