Ticker

6/recent/ticker-posts

पंचायत निर्वाचन हेतु श्री तिवारी प्रेक्षक नियुक्त

 पंचायत निर्वाचन हेतु श्री  तिवारी प्रेक्षक नियुक्त



उज्जैन 19 दिसंबर ।  राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री बी पी तिवारी को पंचायत निर्वाचन के प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय चरण हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है ।श्री तिवारी आज उज्जैन पहुंच गए हैं । वे प्रतिदिन शाम चार से पांच तक सर्किट हाउस पर निर्वाचन संबंधित कार्य  हेतु उपलब्ध रहेंगे । कलेक्टर एवम  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह ने  सहायक आयुक्त आबकारी श्री इंदर सिंह रावत को  प्रेक्षक का लाइजनिंग अधिकारी  व  सहायक संचालक  महिला एवम बाल विकास श्री गुरुदत्त पांडे को सहायक लाइजनिंग  अधिकारी  नियुक्त किया  है। प्रेक्षक से  दूरभाष नबर 07342524144 व मोबाइल नंबर 09303045935  पर सम्पर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ