Ticker

6/recent/ticker-posts

वृत्त तराना में आबकारी विभाग की अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही

 वृत्त तराना में आबकारी विभाग की अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही



उज्जैन 22 दिसम्बर। आबकारी विभाग द्वारा 21 दिसम्बर को अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन कार्यवाही करते हुए तराना के माकड़ोन थाना अन्तर्गत आठ लीटर हाथभट्टी शराब जप्त की गई तथा 220 किलो महुआ लहान जप्त कर नष्ट किया गया।


सहायक आबकारी आयुक्त उज्जैन श्री आई एस जामोद ने बताया कि मदिरा के अवैध संग्रहण व परिवहन पर रोकथाम हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी है। इसी तारतम्य में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर एस पचौरी के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री प्रतीक गुप्ता द्वारा दौराने गश्त मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर ग्राम माकड़ौन के नयापुरा में 8 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 1 प्रकरण पंजीबद्ध किया।एवं नयापुरा में  220 किलोग्राम महुआ लहान सेम्पल लेकर नष्ट कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(च) के तहत 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये।ग्राम खेड़ा चितावलिया में आरोपी के आधिपत्य से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 1 प्रकरण पंजीबद्व किया।एवं 280 किलोग्राम महुआ लहान सैंपल पश्चात नष्ट कर 34(1)(च) के तहत 2 प्रकरण पंजीबद्व किया।कुल 6 प्रकरण पंजीबद्व किये। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक सरफराज खान,जीवन पटेल, जगदीश रेशमिया, रीना,अनिल रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


क्रमांक 3935         एचएस शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ