Ticker

6/recent/ticker-posts

गणेश जिनिंग मिल की भूमि उद्योग को दी जायेगी, कलेक्टर ने उद्योग संवर्धन की बैठक ली

 गणेश जिनिंग मिल की भूमि उद्योग को दी जायेगी, कलेक्टर ने उद्योग संवर्धन की बैठक ली



उज्जैन 23 दिसम्बर। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज जिले में उद्योग संवर्धन एवं प्रदूषण नियंत्रण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि गणेश जिनिंग मिल की भूमि, जो हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा आधिपत्य में ली गई है, का उपयोग उद्योग क्लस्टर के रूप में किया जायेगा। उन्होंने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को निर्देश दिये हैं कि इस जमीन पर ऐसे उद्योगों का क्लस्टर तैयार किया जाये, जिससे प्रदूषण फैलने की संभावना न हो। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग श्री एआर सोनी एवं उद्योग संवर्धन समिति के सदस्यगण मौजूद थे।


बैठक में विभिन्न उद्योगों के क्लस्टर को लेकर चर्चा हुई। साथ ही बैठक में कौशल विकास के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श किया गया तथा निर्देश दिये गये कि आगामी जनवरी माह से उद्योगों के लिये आईटीआई के पासआऊट होने वाले छात्रों को उज्जैन के स्थानीय उद्योगों के लिये स्कील डेवलपमेंट की ट्रेनिंग आयोजित की जायेगी, जिससे स्थानीय छात्रों को रोजगार तो मिलेगा ही, उद्योगों के लिये भी प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध हो पायेंगे।


एमएसएमई प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत 11 प्रकरण स्वीकृत


16 करोड़ रुपये की उद्योग विकास अनुदान राशि आगामी 4 वर्षों में दी जायेगी


बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा एमएसएमई प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत उद्योग विकास अनुदान के कुल 19 प्रकरणों में से 11 प्रकरण में स्वीकृति प्रदान की गई। सात प्रकरण लम्बित रखे गये तथा एक प्रकरण निरस्त कर दिया गया है। ग्यारह प्रकरण में स्वीकृत उद्योग विकास अनुदान राशि 16 करोड़ रुपये है, जो आगामी चार वर्षों में औद्योगिक इकाईयों को प्रदान की जायेगी।


क्रमांक 3942     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ