Ticker

6/recent/ticker-posts

महाशिवरात्रि पर्व 1 मार्च को हर्षोल्लास से मनाया जायेगा, महाकालेश्वर मन्दिर में सुगम दर्शन के लिये सभी व्यवस्थाएं पूर्ण

 महाशिवरात्रि पर्व 1 मार्च को हर्षोल्लास से मनाया जायेगा, महाकालेश्वर मन्दिर में सुगम दर्शन के लिये सभी व्यवस्थाएं पूर्ण









उज्जैन 28 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व एक मार्च को हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। महाकालेश्वर मन्दिर में सुगम दर्शन के लिये जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द कर ली गई है। जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग की व्यवस्था कर्कराज मन्दिर के पास की गई है। यहां से श्रद्धालुओं को ई-रिक्शा व मैजिक से नि:शुल्क गंगा गार्ड तक पहुंचाया जायेगा। गंगा गार्डन पर जूता स्टेण्ड की व्यवस्था की गई है। यहां से श्रद्धालु दातार अखाड़ा मार्ग से होते हुए चारधाम पार्किंग पर पहुंचेंगे तथा यहीं से बेरिकेटिंग में दर्शन के लिये लाइन में लगेंगे। दर्शन के बाद दर्शनार्थी निर्गम मार्ग से होकर बेरिकेटिंग से होकर हरसिद्धि मन्दिर मार्ग से होते हुए नृसिंह घाट होकर गंगा गार्डन जूता स्टेण्ड पर पहुंचेंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने आज महाकाल मन्दिर में निरन्तर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं दिशा-निर्देश दिये।


दोपहर 12 बजे तहसील अभिषेक होगा


      महाशिवरात्रि पर दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच तहसील अभिषेक प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। सन्ध्या आरती 5.30 बजे होगी। इसी तरह 2 मार्च को सेहरा आरती लगभग सुबह 6 बजे होगी। दोपहर की भस्म आरती 12 से 2 बजे तक होगी। ब्राह्मण भोजन दोपहर 2 बजे के पश्चात होगा सन्ध्या आरती 6.30 से 7.15 तक होगी व शयन आरती 10.30 बजे होगी। पट मंगल रात्रि 11 बजे होंगे।


क्रमांक 0576                                                              एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ