Ticker

6/recent/ticker-posts

12 विद्यार्थियों को सुरक्षित पोलैंड पहुँचाया, यहां से भारत लाएंगे, सांसद अनिल फिरोजिया ने विदेश मंत्रालय से किया संपर्क

 12 विद्यार्थियों को सुरक्षित पोलैंड पहुँचाया, यहां से भारत लाएंगे, सांसद अनिल फिरोजिया ने विदेश मंत्रालय से किया संपर्क



उज्जैन 27 फरवरी। यूक्रेन में फंसे 12 विधार्थियों को विदेश मंत्रालय की मदद से सुरक्षित रूप से पोलैंड पहुँचा दिया गया है। यहां से इन विद्यार्थियों को  भारत लाया जाएगा। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के 12 परिवारों ने सांसद अनिल फिरोजिया से अपने बच्चों को सुरक्षित भारत लाने के लिए सम्पर्क किया था। मामले में सांसद फ़िरोजिया ने विदेश मंत्रालय से बातचीत कर ऐसे सभी परिवारों के बच्चों को यूक्रेन से पोलैंड के रास्ते सुरक्षित निकलने का काम किया है। ये सभी विद्यार्थी पोलैंड बॉडर से वहां के भारतीय दूतावास पहुचेंगे। यहां से इन सभी को सुरक्षित भारत पहुँचाया जाएगा।


क्रमांक 0558               अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ