Ticker

6/recent/ticker-posts

पर्यटन बोर्ड का साहस संस्था के साथ हुआ एमओयू, क्लीन डेस्टिनेशन बनेंगे पन्ना नेशनल पार्क के आस-पास के 30 गाँव, राज्यपाल श्री पटेल, मंत्री सुश्री ठाकुर और सांसद श्री शर्मा रहे उपस्थित

 पर्यटन बोर्ड का साहस संस्था के साथ हुआ एमओयू, क्लीन डेस्टिनेशन बनेंगे पन्ना नेशनल पार्क के आस-पास के 30 गाँव, राज्यपाल श्री पटेल, मंत्री सुश्री ठाकुर और सांसद श्री शर्मा रहे उपस्थित



उज्जैन 21 फरवरी। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में गत दिवस खजुराहो में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के रेस्पाँसिबल टूरिज्म मिशन में प्रोजेक्ट "क्लीन डेस्टिनेशन" की लॉन्चिंग की गई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर,  खनिज मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी उपस्थित रहे। परियोजना को संचालित करने के लिए पर्यटन बोर्ड और सहयोगी संस्था साहस के मध्य कर्णावती इंटरप्रिटेशन केन्द्र मडला में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। पायलट प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में पन्ना नेशनल पार्क  के आस-पास के 30 गाँवों को क्लीन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।


 प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि परियोजना में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में कार्य किया जाएगा। सामुदायिक जागरूकता, स्वच्छता  और कचरा प्रबंधन से पर्यटन स्थलों और आस-पास के गाँवों को क्लीन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।


सलाहकार श्री अमित सिंह ने रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन पर बनी लघु फ़िल्म के माध्यम से पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में बताया। साहस संस्था की प्रतिनिधि सुश्री सोनिया गर्ग और कोको कोला के सीनियर प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता ने परियोजना क्रियान्वयन रणनीति का प्रस्तुतिकरण दिया। 


 राज्यपाल श्री पटेल, मंत्री द्वय सुश्री ठाकुर और श्री सिंह, सांसद श्री शर्मा ने बोर्ड के रेस्पाँसिबल सोविनियर प्रोजेक्ट के अंतर्गत मडला में तकनीकी सहयोग संस्था द्वारा संचालित आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने महिला हितग्राहियों से चर्चा कर प्रशिक्षण एवं उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया को जाना। साथ ही समुदाय आधारित पर्यटन के माध्यम से महिलाओं के कौशल संवर्धन और आजीविका अर्जन पर प्रसन्नता व्यक्त की और गुणवत्ता तथा मार्केटिंग के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण पर्यटन में किये जा रहे कार्यों को जानने के लिए जनजातीय महिला सुश्री रामबाई द्वारा संचालित होम-स्टे का भ्रमण भी किया। सभी अतिथियों ने चूल्हे के पास बैठ कर पारंपरिक बुंदेलखंडी व्यंजनों के स्वाद को भी चखा। जिला पर्यटन, संस्कृति एवं पुरातत्व परिषद पन्ना के केलेंडर का विमोचन भी किया गया। कलेक्टर पन्ना श्री सौरभ मिश्रा सहित पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी और पर्यटक उपस्थित रहें।


क्रमांक 0497     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ