दलहन पंजीयन और उपार्जन सम्बन्धी समस्त शिकायतों के निराकरण हेतु श्री नायक नोडल अधिकारी नियुक्त
उज्जैन 21 फरवरी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उप संचालक कृषि श्री आरपीएस नायक को दलहन पंजीयन, केन्द्र निर्धारण, उपार्जन और भुगतान सम्बन्धी समस्त शिकायतों के निराकरण, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला विपणन अधिकारी श्री विवेक तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी अधीनस्थ एसएडीओ/आरईओ को तहसीलवार नोडल बनाने की कार्यवाही पृथक से करेंगे।
क्रमांक 0498 अनिकेत/जोशी
0 टिप्पणियाँ